रांची । पंजाब नैशनल बैंक के तत्वावधान पर दो दिवसीय होम लोन एक्सपो 2025 का आयोजन 7 फरवरी से किया जा रहा है। आयोजन कडरु स्थित टीओपी ग्राउंड हनुमान मंदिर के निकट किया जा रहा है। इसमें शहर के बिल्डर मौजूद रहेंगे। पीएनबी के अंचल प्रमुख आशीष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह शहर तथा झारखंड वासियों को देश के किसी भी हिस्से में घर को सुगम बनाने तथा अपने घर का सपना साकार करने का एक सुनहरा अवसर है। इस एक्सपो में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी देने के लिए सोलर डीलर/ बैंक अधिकारी मौजूद रहेंगे। पीएनबी समस्त गृह स्वामियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत, सुगमतापूर्वक आसान किश्तों में ऋण उपलब्ध करवा रही है।


