नर्मदापुरम की पीएमश्री नर्मदा कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। कॉलेज के कार्यालय गेट बंद कर विद्यार्थी परिषद ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद ने प्रदर्शन में खेल विभाग के खिलाफ भी मोर्चा खोला। विद्यार्थियों ने कहा खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए पुरानी सामग्री दी जा रही है। खिलाड़ियों की आधी प्रैक्टिस के बाद खेल विभाग के गेट खुलते है। कॉलेज की अव्यवस्थाओं व खेल विभाग, खेल मैदान की स्थिति सुधार को लेकर प्राचार्य के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान के सख्त लहजे में कहा एक सप्ताह में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी। विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा, सह मंत्री लवलेश गढ़वाल, कृष्ण वंशकार, विवेक पटेल, युवराज यादव, अंशुल सिंगोरिया, कृष्ण धनवारे, सुमित गौर, शुभम चौधरी, अनुज चौरे, पियूष गौर, हर्षिता सुलेखिया उपस्थित रहे। ज्ञापन में यह मांगे की


