भास्कर न्यूज |जशपुरनगर बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर के प्रतीक गुप्ता ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओंे का इसका लाभ मिले, इसके लिए शासकीय एनईएस कॉलेज में योजना की जानकारी दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से भी युवाओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है। योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत हो, किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए (https://pminternshi p.mca.gov.in) पर आवेदन फार्म भर सकते है। इससे देश की बड़ी कंपनियों में 1 साल तक इंटर्नशिप करने का अवसर बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। 6 हजार अनुदान और 5 हजार प्रतिमाह मिलेगा इंटर्नशिप करने वाले अभ्यर्थी को 6 हजार रुपए की एकमुश्त अनुदान राशि तथा 5 हजार रुपए प्रति माह की सहायता राशि प्राप्त होगी। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक में संपर्क कर सकते हैं।


