जालंधर | श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। पीएम की सिक्योरिटी वीरवार को जालंधर पहुंचेगी, जो आयोजन स्थल से लेकर अलग-अलग जगह रिव्यू करेगी। पीएम पहले आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से वह चौपर में डेरा बल्लां के पास उतरकर डेरे में जाएंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन की एक्टिविटी शुरू है। सुरक्षा प्रबंध और सड़कों का जायजा किया जा रहा है। आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में सभी डिपार्टमेंट की मीटिंग होगी। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री एक फरवरी को शाम 4 बजे जालंधर पहुंचेंगे और करीब 2 घंटे तक वहां रहेंगे।


