ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने 24 फरवरी को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पीएम मोदी सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित जीआईएस समिट में शामिल होंगे। जिसके चलते राजभवन, पुराना मछलीघर, केएन प्रधान तिराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, पॉलिटेक्निक चौराहा, किलोल पार्क, भारत भवन और बोट क्लब क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। भोपाल यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षार्थियों के लिए विशेष मार्ग व्यवस्था
इसी दिन माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं भी विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जा रही हैं। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने ऑप्शनल मार्ग सुझाए हैं। पुराने भोपाल से नए भोपाल आने-जाने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहा के बजाय रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया, लाल परेड ग्राउंड, कंट्रोल रूम और रोशनपुरा मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, जिन विद्यालयों में परीक्षाएं हो रही हैं, जैसे रीजनल कॉलेज, बाल भवन स्कूल, सेंट जोसेफ को-एड, आनंद विहार स्कूल, कमला नेहरू स्कूल आदि, वहां जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वीआईपी मार्ग पर भी यातायात की अनुमति दी जाएगी। बसों और भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश
दोपहर 2:30 बजे से इंदौर, उज्जैन और राजगढ़-ब्यावरा मार्ग से आने-जाने वाली बसों का हलालपुर बस स्टैंड के आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी मालवाहक वाहनों के लिए रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, लालघाटी और गांधी पार्क तिराहा तक आवाजाही बंद रहेगी। देखें शहर की सड़काें का रूट मैप स्टेट हैंगर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर तक आवाजाही के दौरान सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यवसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन (समय: दोपहर 2:30 बजे से) वैकल्पिक मार्ग वैकल्पिक मार्ग कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग


