मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी फिल्म के प्रसंग प्रेरणादायी है। इसमें समाज को जोड़ने के सूत्र हैं। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं और आमजनों को देखना चाहिए। इससे प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को और करीब से जानने का मिलता है। मुख्यमंत्री साय शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों के साथ पीएम मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देखने पहुंचे। इस दौरान साय ने पत्रकारों से कहा कि इस फिल्म के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा, उनके संघर्ष और जीवंत घटनाओं को देखने का अवसर मिला है।


