पीएम के दौरे से पहले जालंधर के 6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले शनिवार को जालंधर के 6 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कहा कि स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभायात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टी थी। एक स्कूल को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा था 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम श्री गुरु रविदास जी की रिस्पेक्ट करते हैं। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि उनके एरिया के तीन स्कूलों को ऐसी मेल आई थी। जांच की जा रही है। उधर, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर होगा। इसकी घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को करेंगे। हलवारा टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम {दोपहर 3:45 बजे पीएम आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, नामकरण समारोह में हिस्सा लेंगे। {शाम 4:30 बजे हलवारा टर्मिनल का वर्चुअली या फिजिकल उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करेंगे। {शाम 5:30 बजे डेरा सचखंड बल्लां में दर्शन। एसपीजी पहुंची, पुलिस ने भी जिम्मा संभाला…पीएम के दौरे से पहले डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंच गए और सुरक्षा का जायजा लिया। डेरा सचखंड बल्लां में कड़ी निगरानी, रूट की सुरक्षा जांच और भीड़ प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *