पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेताओं ने किया रक्तदान:केंद्रीय मंत्री ने मंदिर में पूजन और हवन कराया; अलग-अलग जगह कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जग्गनाथजी मंदिर पहुंचकर पूजन और हवन कराया। इसके अलावा रोटरी क्लब की ओर से आयोजित शिविर में बीजेपी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिलेभर के कई मंदिरों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूजन कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सालों में बड़े काम किए। वहीं कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। उन्होंने देश को नई दिशा दी है, सीमाओं को मजबूत किया है। देशवासियों को सुरक्षित जीवन दिया है। सबसे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पुराना कटला स्थित जगन्नाथजी मंदिर गए। वहां विधिवत पूजन कराया। उसके बाद हवन कराया गया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन भी पहुंचे। सबने मोदी के जन्मदिन पर उनके नेतृत्व पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *