पीएम मोदी का जन्मदिन आज, टोंक में होगी नमो मैराथन:​​​​​​​17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम, बीजेपी जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन हैं। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कल(बुधवार) से शुरू किए जाने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने पखवाड़े का पूरा फीडबैक लिया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जोरदार तरीके से मनाने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़े मना रही हैं। इसमें जिला मुख्यालय समेत अन्य जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना ही उनकी असली प्रेरणा को सार्थक करना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 से 25 सितंबर तक लगातार रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और समाज सेवा के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को सआदत अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 21 सितम्बर को नमो मैराथन रखी गई हैं। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और मेडिकल कैंप होगा। इसके बाद 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने का अभियान चलेगा। इसमें बुनकर, कुम्हार, बढ़ई जैसे स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रमोट किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला बीजेपी जिलाध्यक्ष चौहान ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने बूथ पर अधिक समय देकर लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराएं, ताकि जनता राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में भागीदारी कर सके। बैठक में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,बबलू टैंकर,प्रधान काबरा, राजेश शर्मा, ममता जाट,कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पांडे,जिला मंत्री हरिराम यादव, रामकिशन गुर्जर, तरुण टिक्कीवाल, राधेश्याम चावला, बीना छामुनिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, विजय मालवानी, शिवसिंह मीणा, सह कार्यालय मंत्री शंभू शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष पराना ने भी ली बैठक भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर टोंक देहात मंडल कार्यशाला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना के आथित्य व मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर,महामंत्री केदार गुर्जर,पंचायत समिति सदस्य सोनू परिडवाल,उपाध्यक्ष चौथमल जाट,भरोस केवट,रामलाल जाट बम्बोंर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कजोड जाजड़ा,पूर्व ओबीसी मोर्चा रामकिशन,रामलखन ,हरिनारायण गुर्जर, बूथ अध्यक्ष,बाबूलाल गुर्जर,रामलाल योगी हंसराज गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *