पीएम मोदी ने देशवासियों को जीएसटी दरों में कटौती का दिया तोहफा : मेहरा

अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। उनके कुशल मार्गदर्शन में, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों के स्लैब में कटौती कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिवस पर देशवासियों को अमूल्य तोहफा प्रदान किया है। इससे न सिर्फ देश भर में वस्तुएं सस्ती होंगी बल्कि महंगाई भी कम होगी। 22 सितंबर को लागू हो रही यह दरें देशवासियों को अहम तोहफा है। इससे सबसे ज्यादा फायदा गरीब व मध्यम वर्ग को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *