पीएम मोदी ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में शामिल होंगे:देशभर से 3 हजार युवाओं को संबोधित करेंगे, भारत मंडपम में चल रहा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहा है। पीएम दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे। कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है। आज इसका दूसरा दिन है। इसमें देशभर से 3 हजार युवा शामिल हुए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को X पोस्ट में कहा, ‘कल (रविवार) 12 जनवरी, एक बहुत ही खास दिन है क्योंकि यह स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर मैं पूरा दिन अपने युवा मित्रों के साथ विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में बिताऊंगा। भारत के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।’ दरअसल, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2024 को एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने की बात कही थी। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को मोटिव नेशनल यूथ फेस्टिवल को ट्रेडिशनल तरीके के आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है। मंडाविया बोले- युवा विकसित भारत के लिए मंथन कर रहे
शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि आज विकसित भारत युवा संवाद शुरू हो गया है। मुझे खुशी है कि इसमें भाग लेने वाले 30 लाख युवाओं में से 3 हजार युवाओं का चयन किया गया है। उन्हें आनंद महिंद्रा, अमिताभ कांत और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ जैसी हस्तियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। 3 राउंड में हुआ युवाओं का सिलेक्शन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 15 से 29 साल के 3 हजार युवाओं को चुना गया है। इनका सिलेक्शन तीन राउंड में की गई सिक्लेशन प्रोसेस के बाद हुआ था। पहले राउंड में 12 भाषाओं में विकसित भारत क्विज की गई थी। इसमें 30 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। दूसरे राउंड में क्विज में जीते यूथ को ‘विकसित भारत’ विजन के जुड़े महत्वपूर्ण दस विषयों पर निबंध लिखवाया गया था। इसमें 2 लाख से ज्यादा निबंध पाए गए थे। तीसरा राउंड में हर राज्य से प्रत्येक थीम में टॉप 25 सिलेक्ट किए गए। इसके बाद राज्यों ने अपने टॉप 3 यूथ को दिल्ली के कार्यक्रम के लिए सिलेक्ट किया। इनके अलावा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक से 1500 पार्टिसिपेंट्स, ट्रेडिशनल ट्रैक से एक हजार पार्टिसिपेंट्स ( स्टेट लेवल फेस्टिवल में चुने गए) और 500 पथ प्रदर्शक शामिल हैं। …………………………..
पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले- गांव का विकास पहले भी हो सकता था:मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा; जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूजा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया था। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरा ज्यादा समय गांव-देहात में गुजरा। मैंने परेशानियों को करीब से देखा है इसीलिए समस्याओं को हल करने का सपना देखा। पहले हमारे देश के सीमावर्ती गांवों को लेकर सोच क्या थी। उन्हें देश का आखिरी गांव कहा जाता था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *