किशनगढ़ (जालंधर) | डेरा सचखंड बल्ला प्रमुख संत निरंजन दास जी ने वीरवार को सेवादार मंदीप दास, हरदेव दास, डेरा मैनेजर धर्मपाल सिमक के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डेरा सचखंड बल्ला प्रमुख ने पीएम को श्री गुरु रविदास जी के जयंती समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। डेरा संचालकों ने पीएम को श्री गुरु रविदास जी और सीर गोवर्धनपुर बनारस की तस्वीर भेंट की। पीएम ने समागम में आने का भरोसा दिया। इस दौरान पंजाब भाजपा नेता अविनाश चंद्र कलेर, पंजाब भाजपा के महामंत्री तरुण चुघ, पूर्व मंत्री विजय सांपला और मनजीत बाली मौजूद थे।


