पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बसंत पंचमी मनाई

अमृतसर| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अमृतसर में बसंत पंचमी मनाई गई और पराक्रम दिवस के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर विषय पर अंतर विद्यालयी प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, जेएनवी भिल्लोवाल, जेएनवी अवान, खालसा पब्लिक स्कूल, कैंट बोर्ड स्कूल ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की और विद्यार्थियों ने प्रश्नों का जवाब दिया। अंततः टाई ब्रेकर राउंड के अंतर्गत तीन विजेताओं का चयन हुआ, जिसमें प्रथम दो स्थान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 अमृतसर की टीमों द्वारा जीता गया और तीसरा स्थान जेएनवी अवान द्वारा प्राप्त किया गया। प्राचार्य पीएल धीमान ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और अपने वक्तव्य द्वारा उनका मार्गदर्शन किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *