जालंधर| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह तारे ज़मीन पर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा चौधरी, अध्यक्ष, एफडबल्यूओ 223 एबीओडी मौजूद रहीं। प्राचार्य डॉ. पालीशाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य से हुई शिक्षा, सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया जागरूकता से संबंधित समूह नृत्यों ने जहां सामाजिक संदेश दिया, वहीं उड़िया एवं आंध्र प्रदेश के लोकनृत्य भारत की सांस्कृतिक विविधता का परिचय बने। नशा मुक्ति पर आधारित नाटक ने समाज में इस गंभीर समस्या के प्रति चेतना जगाई। विद्यालय द्वारा प्रस्तुत डिजिटल रिपोर्ट में छात्रों की शैक्षणिक व सह-पाठ्यचर्यात्मक उपलब्धियों का समावेश किया गया। मुख्य अतिथि ने कक्षा 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 150 विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शामिल स्टाफ।


