भास्कर न्यूज|कोडरमा जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा की ओर से पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, कोडरमा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असैनिक शल्य सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार रहे। इस अवसर पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश सिन्हा, जिला डाटा प्रबंधक पवन कुमार, तकनीकी संस्था से दिवाकर शरण तथा डीपीएमयू यूनिट के अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों को प्रभावित करता है। कोडरमा में 16 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस और 19 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि नियमित रूप से कृमिनाशक दवा के सेवन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।


