पीएम श्री विद्यालय सिरोही में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू:SMC/SDMC सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन में सशक्त बनाने का उद्देश्य

सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में स्कूल प्रबंधन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) और एसडीएमसी (स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति) सदस्यों के लिए दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक अजय माथुर और स्कूल की प्रिंसिपल हीरा खत्री ने किया। पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि स्कूल के कार्यों को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए साधारण सभा के सदस्यों में से 16 सदस्यीय एसएमसी और 23 सदस्यीय एसडीएमसी का गठन किया गया है। वर्तमान चरण में इनमें से 6 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले सत्र 2024-25 में भी 6 सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि तीसरे चरण में शेष सदस्यों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को स्कूल प्रबंधन में उनकी भूमिका, दायित्वों और अपेक्षाओं से अवगत कराना है, ताकि वे निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण सत्रों में प्रशिक्षक अजीत सिंह राजपूत द्वारा सदस्यों को व्यावहारिक और मार्गदर्शक जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य हंसाराम रावल, मंजूर अली, मंजू देवी, एसएमसी सदस्य रति देवी, गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रीति चौहान, उप प्रधानाचार्य अनिता चौहान, देवी लाल और कीर्ति सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्कूल प्रबंधन को नई दिशा मिलने के साथ ही अभिभावक सहभागिता और शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *