पीएम श्री शारदा विद्यालय पचम्बा लगातार पांचवीं बार सीएम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के आठ विद्यालयों का चयन मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया है। ये विद्यालय झारखंड के कुल 119 चयनित स्कूलों में शामिल हैं। इस चयन की घोषणा आठ जनवरी को राज्य स्तरीय समिति ( जेईपीसी) की बैठक में की गई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार चयनित विद्यालयों को न केवल स्वच्छता बनाए रखने, बल्कि भविष्य में ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया है।जिले के चयनित विद्यालयों में ग्रामीण, शहरी, उच्च विद्यालय और आवासीय श्रेणियों के स्कूल शामिल हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय भंडारीडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय घोंसे ऊपर टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरियांचू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोंदलो, प्लस टू एसएस उच्च विद्यालय कुम्हरलालो, उत्क्रमित प्लस टू सर जेसी बोस बालिका विद्यालय तथा पीएम श्री झारखंड आवासीय विद्यालय सरिया शामिल हैं। इन सभी के बीच पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा ने एक बार फिर अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह विद्यालय लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है और फाइव स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व भी विद्यालय को जिला एवं राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *