पीएम से मिले सीएम:गाडरवारा थर्मल प्लांट विस्तार का भूमिपूजन करने का अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के 1600 मेगावॉट विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन का अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट, वर्ष-2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने, दुग्ध उत्पादन वृद्धि और नक्सल अभियान की प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि 20 हजार 446 करोड़ रुपए की यह परियोजना अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित है, जिससे पानी की खपत एक-तिहाई कम होगी। कृषक कल्याण वर्ष-2026 में 30 लाख सोलर पंप स्थापना सहित कई योजनाएं संचालित होंगी। दुग्ध सहकारिता से दूध संग्रहण 25% बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश अब नक्सल मुक्त हो चुका है और प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *