पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने के लिए लगाया शिविर

अमृतसर| मेयर जतिंदर सिंह भाटिया और निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के निर्देश पर स्ट्रीट वेंडर्स को वित्तीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पीएम स्वनिधि पंजीकरण शिविर लगाया गया। स्ट्रीट वेंडर्स का मौके पर रजिस्ट्रेशन कराया गया। पीएम स्वनिधि योजना के बारे जानकारी दी गई। वेंडर्स को 15,000 रुपए का लोन कारोबार करने के लिए दिया जा रहा है। समय पर लोन का भुगतान कराने पर 25 हजार रुपए का लोन फिर यह भुगतान करने के बाद 50 हजार रुपए का लोन ले सकेंगे। डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर देते हुए वेंडर्स को यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *