मनेंद्रगढ़ | शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ नगर पंचायत झगराखंड के फुटकर दुकानदारों को मिल रहा है। शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में हुए नुकसान एवं व्यवसाय को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से उक्त योजना प्रारंभ की गई है। नगर पंचायत झगराखंड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि रेहड़ी पटरी वाले छोटे मझौले व्यवसायी जैसे चाट-फुलकी, सब्जी एवं फल दुकान, नाई, पंचर बनाने का काम करने वाले व्यवसायियों के लिए शासन की महती प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत ऐसे शहरी पथ विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से क्रमशः 10 से 50 हजार तक 3 से 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण राशि प्रदान की जाती है।


