पीएयू में किसान 7 तरह के कोर्स की ले सकेंगे ट्रेनिंग, दाखिले शुरू

लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के स्किल सेंटर में किसानों को अलग-अलग विषयों से संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं। इनका मकसद किसानों को नई तकनीकों से परिचित कराना है। जनवरी तथा फरवरी में भी विभिन्न कोर्स करवाए जाएंगे। इसके बाद मार्च में अगले महीनों के ट्रेनिंग कोर्स की तारीखें जारी की जाएंगी। किसान इन विभिन्न कोर्स में दाखिला लेकर खेतीबाड़ी के विभिन्न तकनीकी पहलुओं व अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना की वेबसाइट www.pau.edu के मुख्य वेबपेज पर ऊपर दिए गए वेब लिंक पर क्लिक करें। क्यूआर कोड को स्कैन करने का भी विकल्प है। एक दिन से पांच दिन तक के प्रत्येक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुल्क किसानों के लिए केवल 100/- रुपए और महिला किसानों के लिए केवल 50/- रुपए है। फलों और सब्जियों का संरक्षण 20 से 24 जनवरी जैविक खेती (वर्मी-खाद और जैव उर्वरकों का उपयोग) 27 से 31 जनवरी जैविक खेती 27 से 31 जनवरी तक बड़े पैमाने पर मधुमक्खी पालन और छत्ते उत्पादों के उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक। मधुमक्खी पालन पर अग्रिम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक ड्रैगन फ्रूट की खेती 18 से 19 फरवरी तक सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती और जड़ी-बूटियों का मूल्यवर्धन 25 से 26 फरवरी तक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *