महासमुंद| नालसा व छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर व गुमशुदा बच्चों और बच्चों के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों के लिए रिक्त आरक्षी केन्द्रों और लीगल एड क्लिनिकों में एक-एक पैरालीगल वॉलंटियर की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 21 जुलाई तक आवेदन मंगाए गए है। पैरालीगल वंालिटिंयर का कार्यदिवस और मानदेय के संबंध में नालसा व छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा निर्धारण के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाएगा। पैरालीगल वॉलेंटियर की नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, कम्प्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट का पर्याप्त ज्ञान होना और विधिक सेवा का कार्य करने की इच्छुक होना आवश्यक है। आरक्षी केन्द्रों से संबंधित और उनके नजदीक के युवक-युवतियों, समाज सेवी, सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारी और विधि छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। पैरालीगल वॉलंटियर के रिक्त 10 पदों के भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी व आवेदन का प्रारूप जिला के शासकीय वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।


