पीओपी की प्रतिमा न बनाएं, दी गई हिदायत

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मूर्तिकारों से प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देश अनुसार प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह पानी में नहीं घुलता और तालाब-नदी का पानी प्रदूषित करता है। इसलिए केवल मिट्टी से ही प्रतिमा बनानी होगी। मूर्तिकारों ने बताया कि वे काली या कछारी मिट्टी का उपयोग करते हैं। तालाब किनारे की मिट्टी लाकर उसमें पैरा मिलाकर मूर्ति बनाते हैं। आयुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी आकार की प्रतिमा में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग न करें। उपयोग करते पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने निगम के स्वास्थ्य और नजूल विभाग को निर्देश दिए कि वे सभी निर्माण स्थलों की सतत निगरानी करें। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां बनती या बिकती दिखें तो जब्ती की कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *