दौसा| पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कालेज दौसा में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। प्रारंभ में एनएसएस समन्यक डॉ विकास कुमार शर्मा, अतिथि योग प्रशिक्षक अंकित टॉक, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के डॉ.अक्षय सोलंकी कार्यक्रम की शुरुआत की । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बाबूलाल मीणा ने दिन भर के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। योग प्रशिक्षक अंकित टॉक ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।


