पीजी कॉलेज मैदान में एथलेटिक रनिंग ट्रैक के साथ मिनी इंडोर स्टेडियम बनेगा

भास्कर न्यूज | कोरबा पीजी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा के खेल मैदान में एथलेटिक रनिंग ट्रैक, लघु इनडोर स्टेडियम व इनडोर कबड्डी कोर्ट विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित नालंदा परिसर यूपीएससी, पीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का केन्द्र बनेगा। मानिकपुर पोखरी के कायाकल्प से ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किए जाएंगे। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को निगम की संचालित विकास एवं अधोसंरचना से संबंधित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। पीजी कॉलेज कोरबा के खेल मैदान के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर दुदावत ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेणुबाला शर्मा से खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर ने जरूरी निर्देश दिए। पोड़ीबहार स्थित विकसित ऑक्सीजोन का निरीक्षण कर पाथ-वे समेत दूसरी सुविधाओं का जायजा लिया। मानिकपुर पोखरी के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एसईसीएल कोरबा विस्तृत कार्ययोजना और प्रस्ताव तैयार करेंगे। मुड़ापार तालाब के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने समुचित विकास के लिए पब्लिक-प्राइवेट-पार् टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संभावनाएं तलाशने कहा। कलेक्टर ने सर्वमंगला मंदिर स्थित गार्डन, इंदिरा स्टेडियम की खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *