लुधियाना। आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर (कपूरथला) ने अप्रैल 2025 सत्र की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं को 8 मई से 10 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते लिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 12 मई 2025 से परीक्षाएं पहले से घोषित डेट शीट के अनुसार ही होंगी, जो परीक्षाएं इस अवधि में स्थगित हुई हैं, उनकी नई डेट शीट जल्द जारी की जाएगी। इस सूचना की प्रति संबंधित विभागों, परीक्षा नियंत्रकों, रजिस्ट्रार, फैकल्टी मेंबर्स, छात्रों और यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है ताकि सभी को समय पर जानकारी मिल सके।


