पीडब्ल्यूडी मंत्री ने गुजरात के सीएम से मुलाकात की‎:राकेश सिंह ने कहा- गुजरात मॉडल से सुधरेंगी एमपी की सड़कें, निविदा शर्तों में होगा बदलाव

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में सड़क और भवन निर्माण का अध्ययन किया। मंत्री सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। बैठक में बेस्ट प्रैक्टिसेज, नवाचारों और निर्माण तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। गुजरात में सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक और नीतियों की सराहना करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि इन सफल मॉडलों को मप्र में लागू करने की ठोस योजना बनेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात की निविदा शर्तें आदर्श हैं। मप्र में भी सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे। गुजरात के रोड असेट मैनेजमेंट सिस्टम, ग्रीन हाईवे पहल, मास्टर प्लान 2031, और निर्माण में ग्लासग्रिड, जियोग्रिड तथा कॉपर स्लैग जैसी तकनीकों पर चर्चा हुई। आईटी आधारित प्रबंधन प्रणाली, वर्क मॉनिटरिंग और पोटहोल रिपोर्टिंग सिस्टम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग का प्रतिनिधिमंडल ने अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *