छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकली है। कुल 113 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें 96 पदों पर सिविल 17 पदों पर इलेक्टिकल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियरों की भर्ती होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 9 मई 2025 से हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून 2025 रखी गई है। पद का नाम वेतनमान कुल पद वर्गवार पद वितरण इस भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल करेगा। परीक्षा 13 जुलाई 2025 रविवार को ली जाएगी। परीक्षा राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में होगी। परीक्षा सुबह की शिफ्ट में होगी। इन पदों पर चयन के लिए एक ही लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को रिटर्न की जाएगी एग्जाम फीस व्यापमं ने ये स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि परीक्षा शुल्क उन्हीं अभ्यर्थियों को वापस किया जाएगा जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होंगे और परीक्षा में उपस्थित रहेंगे। ये शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया हो। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र भरने से पहले विभागीय विज्ञापन और नियमों को ध्यान से पढ़ लें।


