जेडीए अभयपुरा और शिवदासपुरा में लैंड पुलिंग योजनाओं में सड़क नेटवर्क और अन्य विकास कार्यों पर काम शुरू करेगा। इन दोनों योजनाओं के डवलपमेंट पर करीब 60 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जेडीसी आनन्दी की अध्यक्षता में मंगलवार को पीडब्ल्यूसी की बैठक में एक आवासीय व एक वेयर हाउस योजना सृजित का निर्णय लिया। आवासीय योजना में रामपुरा डाबड़ी में जेडीए स्वामित्व की भूमि पर लाई जाएगी। इसके अलावा गणपतपुरा 7.52 हैक्टेयर में सामान्य वेयर हाउस योजना सृजित किया जाएगा।


