पीड़ितों के वारिसों को आर्थिक सहायता राशि

कोंडागांव| प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 प्रकरणों में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर द्वारा ग्राम बड़ेडोंगर निवासी मदन पद्दा की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु पर उनके पिता रामदेव पद्दा एवं माता कमिता पद्दा को एवं ग्राम झाकरी निवासी मितांशु के अतिवृष्टि होने के फलस्वरूप मकान गिरने से मृत्यु पर उनकी माता माहरीबाई और पिता दसमुराम को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम डोंगरीपारा निवासी रोहन देवांगन की मृत्यु नारंगी नदी में डूबने से होने पर उनके पिता शिवलाल देवांगन और माता शीला देवांगन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *