पीडीएवी ने कैंब्रिज को 7 रन से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर युवाओं छात्रों को खेलों से जोड़ने तथा नशे से दूर रखने के उद्देश्य से डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जालंधर प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसके तहत सीटी शाहपुर कैंपस में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। सहायक कमिश्नर (जनरल) रोहित जिंदल और मुख्यमंत्री फील्ड अफसर नवदीप सिंह द्वारा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने के लिए पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। जिला रेड क्रॉस सचिव सुरजीत लाल और स्पोर्ट्स डायरेक्टर सीटी ग्रुप सतपाल भी मौजूद थे। आज पुलिस डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के बीच आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम 7 रनों से विजेता रही। मैच के दौरान रिधीमन शर्मा द्वारा 38 रनों का योगदान दिया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की टीम 6 विकेट खोकर 131 रन बना सकी। आहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *