पीडीएस दुकान से 250 बोरी पाखड़ चावल जब्त

भास्कर न्यूज | मुकडेगा गेरूपानी पंचायत में बुधवार को पीडीएस दुकान में भारी अनियमितता उजागर हुई, जहां 250 बोरी संदिग्ध पाखड़ चावल पकड़ा गया। पीडीएस संचालक ने चावल की असामान्य बनावट और घटिया गुणवत्ता देखकर तुरंत सरपंच को सूचना दी। सरपंच की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया और खाद्य विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और चावल को सरकारी आपूर्ति से अलग और संदिग्ध पाया। सभी 250 बोरियों को रोक दिया गया और जांच रिपोर्ट ब्लॉक एवं जिला कार्यालय को भेजी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यह चावल खाने लायक नहीं, इसकी बनावट और रंग सामान्य चावल से बिल्कुल अलग है। इससे हितग्राहियों के स्वास्थ्य पर खतरा था। मामले ने पीडीएस सप्लाई चैन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह चावल आया कहां से और किन लोगों की मिलीभगत से पीडीएस तक पहुंचा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और विस्तृत जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *