पीथमपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 24 घायल:17 इंदौर रेफर, एक बालक का कान कटा; ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा

धार जिले की औद्योगिक नगर पीथमपुर में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन के पलट गई। इस हादसे में 24 मजदूर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक बालक का कान कटकर अलग हाे गया। प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय जलाशय चौकी क्षेत्र में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन खेत में मजदूरी करने के बाद मजदूरों को लेकर पीथमपुर लौट रहा था। सभी मजदूर खेतों में आलू बीनने का काम करने के बाद वापस लौट रहे थे। देखें हादसे की 3 तस्वीरें… इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान अचानक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल मजदूरों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। दस से अधिक घायल, दो गंभीर पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 17 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बालकों के हाथों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दो बच्चों को सिर में गंभीर चोट आई हैं। एक बालक का कान कट गया। घायलों के नाम हादसे में घायल मजदूरों में वंशिका पिता सुलतान, सतीया पिता सुलतान, मंजू पिता सुलतान, ज्योति पिता महेश, भारती पिता चौहान, संजू पिता मुकेश, शिवानी पिता चन्दन, सुमन पिता लक्ष्मण, अरुण पिता संतोष, रोशनी पिता मोहन, राहुल पिता मोहन, आनंद पिता प्रेम, सावन पिता रूपेश, पायल पिता उमेश, कुलदीप पिता महेंद्र, निर्मला और किरण पिता चंदर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिससे घायलों की कुल संख्या 24 हो गई है। इलाज और रेफर में देरी घायलों को इंदौर भेजने में देरी हो रही है। आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही के कारण समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। घटना के एक घंटे बाद तक भी नगर पालिका की एक भी एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंची, जिससे घायलों और उनके परिजनों में आक्रोश देखा गया। इसके बाद पीथमपुर, बगदून, सादलपुर, बेटमा की 108 से घायलों को इंदौर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *