अजमेर के तानाजी नगर के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। क्षेत्र में पानी की लाइन भी है लेकिन पानी घर तक नहीं पहुंच रहा। ऐसे में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि गैस लाइन डालने के लिए की गई खुदाई से पानी लाइन जगह-जगह से तोड़ दी गई लेकिन अब उनकी सुध नहीं ली जा रही। इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्रवासी योगेश कुमार, चंदनसिंह व बबीता सहित अन्य लोगों ने बताया- वार्ड 45 में एक से लेकर 19 गलियां है। इन गलियों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। यहां गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए अंदर ही अंदर खुदाई की जा रही है, जिससे उनके घरों में आने वाले पाइप तोड़ दिए। जगह-जगह खुदाई की गई है और यहां से आवागमन भी मुश्किल हो रहा है। पानी की सप्लाई घर तक नहीं पहुंच रही। इसको लेकर खुदाई करने वालों को भी बोला लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। जल संसाधन विभाग को भी कहा है लेकिन उनको भी कुछ समझ नहीं आ रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी सुनवाई नहीं हुई तो आन्दोलन किया जाएगा। पढें ये खबर भी… राजस्थान बोर्ड एग्जाम 6 मार्च से होंगे शुरू:अधिकारी के निर्देश- परीक्षा को मिशन की तरह लें; 20 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा समाप्ति तक पुख्ता इंतजाम पर जोर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


