पीबीएम कर्मी लगाएं नेम प्लेट, निजी एंबुलेंस बाहर करें, सोनोग्राफी, एबीजी जांच शुरू करें

पीबीएम हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. बीसी घीया से मिला तथा व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव दिए। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित ने अस्पताल में हो रही बदहाली और अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में लंबे समय से जारी अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कई प्रमुख मुद्दे उठाए, मौके पर नगर निगम उपयुक्त यशपाल आहूजा, ट्राफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण से फोन पर वार्ता कर परिसर के अंदर खड़ी अवैध एंबुलेंस और बाहर हुए अतिक्रमण को हटाने की वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में एड.रमेश पारीक, के.लाल जोशी, शंकर सोनी, राजेंद्र सिंह कक्कू, ओंकारनाथ सिद्ध, रघुपति सिंह भाटी, विक्रम सिंह राजपुरोहित, भव्य दत्त भाटी, नवल गिरी, लोकेश कच्छावा, नरेंद्र चंचल, हेमंत सुथार, हिमांशु अग्रवाल, ऋषि पारीक, विक्रम कुमावत, विक्रम हर्ष, सुनील रामावत, प्रेम धांधल, वासु रामावत, विनोद व्यास, आदि साथ रहे। पीबीएम अधीक्षक से मिले भाजपा पदाधिकारी, अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *