पीरदाद व बस्ती मिट्ठू के सर्किल प्रधानों को किया सम्मानित

जालंधर| शिरोमणि अकाली दल की मीटिंग बस्ती मिट्ठू के सर्किल प्रधान वरियाम सिंह की अगुआई में हुई। जिसमें शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा पहुंचे। इस मीटिंग दौरान अकाली दल के नवनियुक्त प्रधान वरियाम सिंह, कुलबीर सिंह तथा पीर दाद के प्रधान जगदीश सिंह काला को सम्मानित करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। ढींढसा ने कहा कि टकसाली परिवारों को पूरा सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ टकसाली अकाली नेता जत्थेदार पूर्ण सिंह बराड़ को शहरी इकाई का सरपरस्त बनाने की घोषणा भी की गई। इस मौके पर मनिंदरपाल सिंह गुंबर महासचिव ने बताया कि अकाली दल शहरी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इस मौके पर राजबीर सिंह शंटी, रविंदर सिंह स्वीटी, अमृत बीर सिंह, विनोद कौल, मनबीर सिंह अकाली, जत्थेदार अजीत सिंह, जत्थेदार दविंदर सिंह कुक्कू, जत्थेदार गुरदेव सिंह हैप्पी, गुरबिंदर सिंह जज, जत्थेदार ज्ञान सिंह, गौरव भगत, अमित कुमार, जोत जीवन सिंह, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, पाल सिंह, मास्टर अजीत सिंह, हरजिंदर सिंह जिंदू, मान सिंह, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *