पीरियड दर्द से राहत के लिए घरेलू उपाय भी असरदार: डॉ. मोनिका

अमृतसर| मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान होने वाला दर्द महिलाओं की एक ऐसी आम समस्या है, जो उनके कामकाज और मानसिक स्वास्थ्य को गहराई से प्रभावित करती है। इस विषय पर जागरूकता फैलाते हुए पुंज हॉस्पिटल (ईएमसी हॉस्पिटल की इकाई) की सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका पुंज ने बताया कि सही जीवनशैली और घरेलू उपायों को अपनाकर इस दर्द से प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से राहत पाई जा सकती है। डॉ. मोनिका पुंज के अनुसार, पीरियड क्रैम्प्स का मुख्य कारण गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन होता है। इससे राहत पाने के लिए हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल का उपयोग सबसे सरल और प्रभावी तरीका है, क्योंकि यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है। उन्होंने रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीज़ों जैसे अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध और अजवाइन के काढ़े के सेवन की सलाह दी, जो सूजन और ऐंठन को कम करने में सहायक होते हैं। व्यायाम के महत्व पर ज़ोर देते हुए डॉ. पुंज ने बताया कि पीरियड्स के दौरान हल्का योग और प्राणायाम तनाव को कम कर शरीर को रिलैक्स करते हैं। साथ ही, उन्होंने महिलाओं को भरपूर पानी पीने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *