पीलीभीत में खाई में गिरी स्कार्पियों, दो युवकों की मौत:एक की हालत गंभीर, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

पीलीभीत में सोमवार की रात कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मामला पूरनपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम कजरी निरंजनपुर में सरवन सिंह लाहौरिया के आवास पर विवाह समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए जयदीप उर्फ दीपू, हरमीत सिंह और लवजीत सिंह एक कार से गए थे। तेज रफ्तार में खोया नियंत्रण रात करीब 8:30 बजे, कार्यक्रम से लौटते समय पूरनपुर–खुटार हाईवे पर कजरी निरंजनपुर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन नहीं संभाल सका और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक वाहन में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल में दो की मौत सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पूरनपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जयदीप उर्फ दीपू और हरमीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक लवजीत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। दो युवकों की मौत हो चुकी है और एक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *