पीपलू क्षेत्र में एसआईआर 2026 का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा होने की खुशी में पर रखे गए स्नेह मिलन समारोह में डीजे पर बजे गानों पर पीपलू SDM, तसीलदार, BLO जमकर डांस किया। इस दौरान वे करीब एक घंटा तक जमकर थिरके। यह कार्यक्रम सोमवार शाम को पीपलू के शहर के भूतेश्वर शिवालय उद्यान परिसर हुआ था और इसके वीडियो आज सामने आए हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य शुरू करवाया था। यह जिम्मेदारी सरकारी कर्मचारियों को दी गई थी। इसमें टीचर्स पर काफी दबाव आया था। लेकिन टोंक जिले ने भी समय रहते यह कार्य अच्छी तरह से किया। इसमें एईआरओ पीपलू की टीम 10 सुपरवाइजर के साथ 94 बूथ लेवल अधिकारियों ने जिले में सबसे पहले अपने सभी 94 बूथों पर 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य कर चुकी है। इस खुशी में उपखंड प्रशासन की ओर से शहर के भूतेश्वर शिवालय उद्यान परिसर में सोमवार शाम को स्नेह मिलन समारोह रखा गया था। समारोह में एसडीएम गणराज बड़गौती, तहसीलदार कैलाश मीणा, विकास अधिकारी सुनील वर्मा, जलदाय विभाग सहायक अभियंता तारा स्वामी, सीबीईओ कृष्णा चौधरी सहित क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर, बीएलओ, अन्य सहायक कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान SDM समेत अन्य अधिकारियों ने ‘बरस बरस म्हारा इंदर राजा तू बरसा म्हारो काज सरे, पीली लूगड़ी का झाला सू रुकाई मेटाडोर’ आदि गीतों पर जमकर डांस किया। बोले- सबकी कड़ी मेहनत से टारगेट पूरा हुआ एसडीएम ने बताया कि सुपरवाइजर दिनेश कुमार चौधरी, सीताराम चौधरी, महावीर प्रसाद खटीक, राहुल कुमार मीणा, हरलाल गुर्जर, राधेश्याम नायक, रामप्रसाद मीणा, लल्लू लाल शर्मा, महेंद्र कुमार बैरवा, बाबूलाल गुर्जर ने अपने सभी बूथ लेवल अधिकारियों के साथ पूर्ण तन्मयता, समर्पण और कठोर परिश्रम से दिन-रात कार्य कर टारगेट पूरा किया है। बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता के लिए हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य सहायक अध्यापक भी लगाए थे।


