पुआल के ढेर में मिली महिला की जली लाश:शव की नहीं हो सकी पहचान, लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटा रही पुलिस

पाकुड़ में बिशनपुर भूषका स्थित बहियार में मंगलवार की दोपहर एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी तब सामने आई, जब कुछ ग्रामीणों ने खेत की तरफ से उठते धुएं को देखा। घटना मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की है। शव बुरी तरह जला हुआ था, जिसके कारण महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला की पहचान से इनकार कर दिया है। पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *