पुड्डा ने अवैध कॉलोनी डवलप होने से पहले चलाई जेसीबी

अमृतसर । एडीए मुख्य प्रशासक अंकुरजीत सिंह के निर्देशन में अवैध तौर पर डवलप की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुड्डा के रेगुलेटरी विंग द्वारा गुरसेवक सिंह औलख के नेतृत्व में मजीठा रोड स्थित गांव नागकलां में क्वालिटी फार्मास्यूटिक्स के सामने अवैध कालोनी डवलप किए जाने से पहले जेसीबी चला दी गई। एडीसी शहरी मेजर अमित सरीन ने बताया कि क्वालिटी फार्मास्यूटिक्स के अलावा अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पाखरपुरा में अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। जिस पर जेसीबी चलाकर हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि 14 कॉलोनाइजर्स के खिलाफ पर्चा दर्ज करने को लेकर अलग-अलग थानों को लिखा जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *