महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए 15 जनवरी को चुनाव होंगे और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी पुणे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से साथ आने की संभावना पर बात की है। सूत्रों ने दावा किया कि अजित पवार ने रविवार रात को इस बारे में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बात की और साथ लड़ने का प्रस्ताव रखा। इस पर पाटिल ने कहा कि वह पहले इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे, इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे। भाजपा और NCP (अजित पवार गुट) के पुणे नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ने के संकेत हैं। वहीं कांग्रेस, गठबंधन महा विकास अघाड़ी में सहयोगी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और शरद पवार गुट की NCP से भी बातचीत कर रही है। पुणे नगर निगम में 165 सीट हैं। फिलहाल यहां कोई चुनी हुई बॉडी नहीं है। 2022 में पार्षदों और मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद वार्डों की नई सीमाएं तय करने और आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण चुनाव बार-बार टलते रहे। अब निगम कमिश्नर ही प्रमुख हैं। पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस के पास सूत्रों ने यह भी कहा कि महा विकास अघाड़ी के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में है और पार्टी नगर निगम चुनाव के जरिए अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस पुणे नगर निगम की 165 सीटों में सम्मानजनक सीट शेयरिंग चाहती है। इसी वजह से दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावना फिलहाल कमजोर मानी जा रही है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 117 सीटें जीतीं महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर को 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा। इसमें कांग्रेस कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं, जबकि शरद पवार की NCP को केवल 7 और शिवसेना (UBT) को 9 सीटें हासिल हुईं। 32 सीटें अन्य को मिली हैं। गढ़चिरौली में वार्ड नंबर 4 में बीजेपी उम्मीदवार संजय मंडवगड़े केवल एक वोट से चुनाव हार गए। लास्ट काउंटिंग के बाद उन्हें 716 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत देशमुख को 717 वोट मिले।


