पुण्यतिथि पर भंडारे का किया आयोजन

लुधियाना|आचार्य श्री आत्माराम जैन सेवा संघ द्वारा प्रथम पट्टधर जैनाचार्य श्री आत्माराम जी महाराज की पुण्यतिथि पर नवकार महामंत्र के जाप एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। आचार्य श्री मोती राम महाराज समाधि स्थल गौशाला रोड पर आयोजित नवकार महामंत्र जाप में सेवा संघ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप पूरी श्रद्धा भावना से किया। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष एवं पाठ मंत्री नरेश जैन तथा यात्रा सेक्रटरी अरूण कुमार जैन द्वारा गुरु भक्ति के भजन प्रस्तुत किए। महासचिव कुलदीप जैन ने बताया कि वह संघ समाज भाग्यशाली होता है, जिन्हें ऐसे दिव्य महापुरुषों की जन्म जंयती व पुण्यतिथि मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दौरान जितेंद्र जैन श्रमणजी, कीमती लाल जैन, भूषण जैन, अनुज जैन, कुलदीप जैन, अरुण जैन, राज कुमार जैन शाहजी, अनिल कुमार जैन, राजीव जैन, अरविंद जैन, प्रमोद जैन आदि ने भंडारा वितरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *