पुतलीघर में दुकानदारों और रेहड़ी वालों के कब्जे, सड़क में लगा जाम

पुतली घर चौक से कैट रोड को जाने वाली सड़क में दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने कब्जे जमा रखे हैं। इसके कारण आए दिन जाम लगा रहता है। मंगलवार बाद दोपहर इसी तरह का लंबा जाम लगा रहा, जिसके कारण 2 मिनट का रास्ता पार करने वाले वाहन चालक आधा घंटा जाम में फसे रहे। जाम में फसे गौरव कुमार, प्रदीप शर्मा, अनमोल दीप सिंह का कहना है कि दुकानदारों ने अपने आगे रेहड़यां लगा रखी हैं। इसी 50 फुट की सड़क मात्र 10 फुट की रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस और निगम की टीमें मिलकर इन कब्जों को हटाए तो असली सड़क नजर आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *