पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत आएंगे:23वें भारत-रूस समिट में भाग लेंगे, राष्ट्रपति भवन में डिनर करेंगे; रूसी तेल खरीद पर बातचीत संभव

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगी। पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में भाग लेंगे। जहां, वो मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। दोनों देश व्यापार असंतुलन को दूर करने और मुक्त व्यापार समझौते पर काम करने की योजना बना रहे हैं। यात्रा के दौरान संयुक्त बयान जारी किया जाएगा और कई समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। पुतिन के ऑफिस के अनुसार, यह यात्रा भारत-रूस के विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *