पुनरीक्षण-2026, प्रशासनिक अमला फील्ड में उतरा:समय सीमा बढ़ते ही कलेक्शन और डिजिटलाइजेशन में तेजी, कई बूथों पर मिली प्रगति

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘विशेष गहन पुनरीक्षण–2026’ कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद डीग जिला प्रशासन मैदान में और अधिक सक्रिय हो गया है। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और डिजिटलाइजेशन व प्रपत्र संकलन कार्य की रियल-टाइम स्थिति का जायजा लिया। डीग के विकास अधिकारी ने भाग संख्या 170 (खोह) और भाग संख्या 165 (टोड़ा) का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एक साथ कई टीमों का फील्ड निरीक्षण डीग तहसीलदार ने भाग संख्या 33, 34, 35, 36, 37, 53 और 60 का निरीक्षण किया। उन्होंने डेटा की शुद्धता बनाए रखने और तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार नितेश गोयल ने भाग संख्या 206, 217 और 236 पर निरीक्षण करते हुए बीएलओ को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की पाबंदी दी। नायब तहसीलदार नगर, रोहित मीणा ने भाग संख्या 165 (टोड़ा) की समीक्षा की और पाया कि डिजिटाइजेशन के लिए शेष 126 प्रपत्रों में से मात्र 50 प्रपत्र बचे हैं, जिसे टीम ने उसी दिन पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। पेंडेंसी कम करने पर फोकस निरीक्षण में भाग संख्या 170 (खोह) में 165 प्रपत्र लंबित पाए गए। अधिकारियों ने टीम को फील्ड कलेक्शन को बूस्ट करने और समानांतर डिजिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। भाग संख्या 189 (गुहाना) में प्रगति उत्साहजनक दर्ज की गई। 247 प्रपत्रों की पेंडेंसी घटकर अब 92 रह गई है। अधिकारियों ने दावा किया कि शाम तक आंकड़े पूरी तरह संतुलित कर दिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि आयोग द्वारा बढ़ाई गई गणना अवधि 11 दिसंबर तक है, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *