बालोतरा | शहर के राउमावि में पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला इकाई बालोतरा बाड़मेर के वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। फोरम के जिला अध्यक्ष नेशनल अवॉर्डी सालगराम परिहार ने बताया कि अधिवेशन में सत्र 2025 में राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षक डॉ. जीवराज सिंह चारण प्राचार्य राउमावि जागसा एवं शंभूराम देवडा अध्यापक राउप्रावि सिंधियो की बेरी का सम्मान किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में अतिथि की तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी बालोतरा देवाराम प्रजापत, सेवानिवृत्ति उपनिदेशक शिक्षा विभाग पृथ्वीराज दवे, यूसीईओ प्रथम बालोतरा चंडीदान चारण, सत्यप्रकाश सेन जिलाध्यक्ष पुरस्कृत शिक्षक फोरम जोधपुर ने शिरकत की। कार्यक्रम में भामाशाह देवाराम गोदारा धोरीमन्ना को सम्मानित किया गया।


