पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर के समक्ष की भूख हड़ताल

पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष कमेटी और सीपीएफ कर्मचारी यूनियन ने डीसी दफ्तर के समक्ष भूख हड़ताल की। ऐलान किया कि यदि सरकार ने मांग को पूरा न किया तो मुलाजिम 25 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के जिला कनवीनर सरबजीत सिंह पुनावाल, सतवंत सिंह आलमपुर, राज्य को-कनवीनर जसविंदर जस्सा, गगन बुगरा, मनप्रीत टिब्बा, अशोक कुमार, बूटा खान, राणो और गुरप्रीत कौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अध्यापक दिवस पर अध्यापकों का मान सम्मान कर झूठा दिखावा करती है। लेकिन मुलाजिमों का मान सम्मान सामाजिक सुरक्षा में है, जोकि केंद्र और राज्य सरकार देने में फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के समय पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया था, जिस संबंधी नोटिफिकेशन लागू करने से सरकार मुंह फेर चुकी है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन भी अधूरा है। वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार कर्मचारियों पर यूपीएस थोपकर उनकी जमापूंजी ही पेंशन के रूप में परोसकर कॉर्पोरेट की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में पेंशन के बिना सामाजिक सुरक्षा संभव नहीं है। इसलिए कर्मचारियों का सही सम्मान पुरानी पेंशन स्कीम बहाली से ही होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांग को पूरा करने में आनाकानी की तो 25 नवंबर को मुलाजिमों द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी। इस मौके पर सुखदेव सिंह चंगालीवाला, जगदीप भट्ठल, सतनाम चंगालीवाला, शेरा रामगढ़, बलदेव सिंह, मालविंदर सिंह संधू, जसबीर कौर माझी, मोनिका रानी, फकीर सिंह टिब्बा, बग्गा सिंह, अशोक कुमार, गुरलाभ सिंह, जसवीर जहांगीर, सतनाम उभावाल, पदम मित्तल, राजेश बांसल, रणधीर सिंह, बारा सिंह, मनप्रीत सिंह, जगदेव कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *