भास्कर न्यूज | कपूरथला सुंदर नगर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने घर लौट रहे युवक को जबरी रास्ते में रोक लिया और जानलेवा हमला बोल दिया। घायल ने बताया कि उसने बचने के लिए शोर मचाया तो आरोपी जिनकी संख्या 3-4 थी, भागने में सफल हो गए। उपचाराधीन लवप्रीत सिंह निवासी सुंदर नगर ने बताया कि मोहल्ले के 3-4 युवकों से कुछ दिन से उसकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते हमलावरों ने उसे उस समय अकेला देख कर घेर लिया जब वह घर लौट रहा था। सभी ने उससे बुरी तरह मारपीट की। जिस कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा। किसी ने परिजनों को सूचना दी। जिन्होंने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक मारपीट के कारण युवक के शरीर पर गहरे जख्म पाए गए है। घायल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर्स की देखरेख में चल रहा है। वहीं झगड़े संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उपचाराधीन लवप्रीत सिंह।


