पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का मामला:सरायकेला पुलिस ने 24 घंटे में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। कपाली ओपी पुलिस ने 15 अप्रैल को ताजनगर में हुई मोहम्मद हुसैन की हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू और मोहम्मद कलीम शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर और ईंट बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल भी जब्त किया गया है। एसडीपीओ अरविंद बिनहा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के कारण मोहम्मद हुसैन की हत्या की गई। मुख्य आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है और वह कई मामलों में जेल जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *